दुर्ग में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: नाश्ता सेंटर से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

दुर्ग में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: नाश्ता सेंटर से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

दुर्ग-भिलाई। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार, ये सिलेंडर मकान के अंदर छिपाकर रखे गए थे और उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों—जैसे नाश्ता बनाने—में किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग श्रेणी के सिलेंडर अनिवार्य हैं।सूचना के आधार पर कार्रवाईखाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि विभाग को क्षेत्र में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर पाए गए।अवैध भंडारण का खुलासाजांच में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान संचालक द्वारा गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया गया था।

नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने सभी 22 सिलेंडरों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एक दिन पहले भी हुई बड़ी कार्रवाईउल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व खाद्य विभाग ने ग्राम पंचायत रसमड़ा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापा मारा था। यहां ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से सिलेंडरों की समानांतर सप्लाई संचालित की जा रही थी।कार्रवाई के दौरान 599 गैस सिलेंडर और लगभग 2841 किलोग्राम एलपीजी से भरे 3 बड़े टैंक (बुलेट) जब्त किए गए थे।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाईखाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?