कुम्हारी खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत: 1 से 30 अप्रैल तक डायवर्सन लागू, आज होगा रिहर्सल
दुर्ग/ कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्सन योजना लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले 30 मार्च को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रियल टाइम रिहर्सल किया जाएगा, जिसमें वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में यातायात प्रभारी रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर वीरेंद्र ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।अलग-अलग वाहनों के लिए अलग रूटयातायात पुलिस ने हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्सन प्लान तैयार किया है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने।हल्के वाहन (कार, जीप, पिकअप आदि):दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग, जबकि भिलाई और रिसाली क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को अमलेश्वर- मोतीपुर मार्ग का उपयोग करना होगा। खुर्शीपार और भिलाई-3 क्षेत्र के लिए सिरसा गेट होते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।
रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन:चंदनीडीह से पुराना रपटा पुल होते हुए कुम्हारी टोल तक पहुंच सकेंगे। वहीं रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग भी विकल्प के रूप में निर्धारित किया गया है।भारी वाहनों पर विशेष नियंत्रणभारी और मध्यम वाहनों के लिए समयबद्ध प्रतिबंध लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर निर्धारित समय में वाहनों को रोका जाएगा, जबकि कई मार्गों पर डायवर्सन अनिवार्य रहेगा। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहनों पर सुबह 9 से 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाने पर रोक रहेगी।
24 घंटे निगरानी और क्रेन की व्यवस्थानिर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान 24 घंटे वालेंटियर तैनात रखें। साथ ही कुम्हारी ब्रिज, सिरसा गेट और अमलेश्वर क्षेत्र में खराब वाहनों को तुरंत हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।संकेतक और रूट मैप अनिवार्यसभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप और दिशा-निर्देश फ्लेक्स लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात कर व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा।पुलिस की अपीलदुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 30 मार्च को होने वाले रिहर्सल में सहयोग करें और 1 अप्रैल से लागू होने वाली डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस रिहर्सल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके।
