नगर निगम दुर्ग में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी
दुर्ग, 01 अप्रैल। नगर पालिक निगम, दुर्ग ने नागरिकों को राहत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है। यह निर्णय करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर अपना कर जमा कर सकें और शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठा सकें।मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिक टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुंचे, जो शहरवासियों की जागरूकता और सहयोग को दर्शाता है।
निगम प्रशासन ने इस बढ़ी हुई अवधि में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली करने और नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।निगम ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने पर किसी प्रकार की पेनाल्टी नहीं ली जाएगी। वहीं 1 मई के बाद बकाया संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं से 17 प्रतिशत तक सरचार्ज वसूला जाएगा।
निगम प्रशासन ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना कर जमा कर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अनावश्यक जुर्माने से
