उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग का और राजस्थान महिला वर्ग का खिताब पर कब्जा

उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग का और राजस्थान महिला वर्ग का खिताब पर कब्जा

महादेव घाट में संपन्न हुई 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026

रायपुर। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026 का समापन आज शानदार और रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों में *उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

महिला वर्ग में राजस्थान बनी विजेता*महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम ने रायपुर को लगातार तीन सेटों में 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। राजस्थान की महिला खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार तालमेल, मजबूत डिफेंस और प्रभावशाली आक्रमण का परिचय दिया।मुकाबले में राजस्थान ने पहले सेट को 25-09, दूसरे सेट को 25-15 और तीसरे सेट को 25-07 से जीतते हुए एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया। राजस्थान की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं रायपुर की टीम उपविजेता रही।

पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने जीता खिताब*पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल क्लब (HNVC), रायपुर को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपने अनुभव, बेहतर समन्वय और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-12 तथा दूसरा सेट 25-19 से जीत लिया। मेजबान टीम हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल क्लब, रायपुर ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन उत्तर प्रदेश की मजबूत टीम के सामने उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति आज आयोजित फाइनल मुकाबलों एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक उपस्थित रहे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री मनोज वर्मा एवं श्री रवि सोनकर, पार्षद द्वय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके प्रदर्शन की सराहना की तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित भी करते हैं।विजेता और उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित समापन अवसर पर 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 के विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार राशि एवं शील्ड* प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग और महिला वर्ग दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मैदान में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।*आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका रही सराहनीय*इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली, संरक्षक श्री अनुराग राठी, श्री मंगलेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह तथा सचिव श्री रमाकांत निषाद ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया।आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समर्पण, मेहनत और सक्रिय सहयोग से यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

तीन दिनों तक खेल उत्सव जैसा रहा माहौल*तीन दिनों तक चले इस आयोजन में देश-विदेश के नामी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा।प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच, संघर्ष और उच्चस्तरीय खेल का अद्भुत अनुभव कराया। आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं और अनुशासित संचालन की भी सभी ने सराहना की।आयोजन समिति ने जताया आभारआयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, खेल प्रेमियों, पदाधिकारियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली एवं सचिव श्री रमाकांत निषाद द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?