दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.19 लाख की जप्ती

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.19 लाख की जप्ती

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 09 किलो 500 ग्राम गांजा, नगदी ₹12,100 और 2 मोबाइल सहित कुल ₹5,19,100 की सामग्री जप्त की है।

ऐसे हुआ खुलासा12 अप्रैल 2026 को थाना खुर्शीपार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि बालाजी नगर स्थित श्री राम मंदिर के पास एक मकान में बाहरी व्यक्ति गांजा लाकर बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और ACCU टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली।

तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा जांच के दौरान आरोपियों के पास से 9.5 किलो गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग में बेचते थे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी▪️ नवीन राणा (26 वर्ष), जिला बलांगीर, उड़ीसा▪️ प्रमोद राणा (28 वर्ष), जिला बलांगीर, उड़ीसा▪️ दुर्गा अम्मा (65 वर्ष), निवासी खुर्शीपार, दुर्ग

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाईमामले में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 20(बी), 27 NDPS Act में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?