बंगाल चुनाव में ‘छत्तीसगढ़ कनेक्शन’ तेज: मंत्री गजेन्द्र यादव की तूफानी एंट्री, NDA के पक्ष में माहौल गर्म

बंगाल चुनाव में ‘छत्तीसगढ़ कनेक्शन’ तेज: मंत्री गजेन्द्र यादव की तूफानी एंट्री, NDA के पक्ष में माहौल गर्म

दुर्ग। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब छत्तीसगढ़ का सियासी असर भी साफ नजर आने लगा है। राज्य के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव इन दिनों बंगाल में डेरा डाले हुए हैं और ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।दुबराजपुर, जमुरिया और रानीगंज जैसे अहम विधानसभा क्षेत्रों में मंत्री यादव गांव-गांव, बाजारों और सामाजिक संगठनों के बीच पहुंचकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं।

उनकी सक्रियता से न सिर्फ चुनावी सरगर्मी तेज हुई है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर गया है।मंत्री यादव खासतौर पर युवाओं, व्यापारियों और महिला समूहों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास मॉडल को सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास का जो मॉडल देशभर में स्थापित हुआ है, उसी दिशा में बंगाल को आगे बढ़ाने की जरूरत है।उन्होंने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जनसेवा का मॉडल पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है।

बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने पर सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।चुनावी रण में मंत्री यादव की भूमिका सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं है। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभाओं के सफल आयोजन की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है। उनके नेतृत्व में आयोजित रैलियों में उमड़ रही भीड़ एनडीए के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का संकेत दे रही है।

मंत्री यादव ने जनता से संवाद के दौरान बंगाल में भाजपा सरकार बनने का विश्वास जताते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराई। उनकी आक्रामक और प्रभावी रणनीति से बंगाल की सियासत में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?