प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग /दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद ने एक युवती की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को एक युवती की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलने पर थाना पद्मनाभपुर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि बालोद जिले के देंगरापार निवासी 27 वर्षीय कार्तिक राम साहू ने अपनी परिचित 26 वर्षीय युनेश्वरी वर्मा को पुलगांव स्थित किराये के कमरे से पद्मनाभपुर के सुभाष नगर स्थित अपने कमरे में बुलाया था।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर संदेह और आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही घटनास्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि पुलिस से संपर्क कर वैधानिक तरीके से समस्या का समाधान करें।
