दंतेवाड़ा दौरे में बदलाव: सचिन तेंदुलकर का कार्यक्रम सीमित, सीएम नहीं होंगे शामिल

दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। Sachin Tendulkar के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है।जानकारी के अनुसार, छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल नहीं हो पाएंगे। इस बदलाव की पुष्टि Devesh Dhruv (कलेक्टर, Dantewada) ने की है।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेडियम ओपनिंग और ऑडिटोरियम से जुड़े आयोजन भी अब नहीं हो पाएंगे। कार्यक्रम को सीमित करते हुए अब सचिन तेंदुलकर केवल छिंदनार गांव का ही दौरा करेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर इंद्रावती नदी तट पर बने नए खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे स्थानीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

हालांकि कार्यक्रम में बदलाव हुआ है, लेकिन दंतेवाड़ा के लिए यह दौरा अब भी ऐतिहासिक माना जा रहा है, जहां देश के महान क्रिकेटर सीधे ग्रामीण प्रतिभाओं से जुड़ेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?