धूमधाम से मनाई गई शनिदेव जयंती, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

धूमधाम से मनाई गई शनिदेव जयंती, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

दुर्ग। ग्राम धनोरा स्थित बाबा दरबार पावन धाम में शनिदेव जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शनिवार शाम 4 बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महावीर उद्यान में एकत्रित हुए, जहां विराजित शनिदेव महाराज, गदाधारी हनुमान जी एवं भूतभावन भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने पुष्पहार एवं फूल अर्पित कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।इस अवसर पर बाबा दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि महावीर उद्यान एवं बाबा दरबार परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री लक्ष्मण बाबा जी, नंद पंडा, विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, सुंदर सपरे, चंद्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, मारियल साहू, बब्लू साहू, गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच कुंभकरण पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, दिनेश साहू, दिनेश यादव, रामू यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

महिला श्रद्धालुओं में श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिल्या सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, संगीता सपरे, उपसरपंच टिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, नीरा साहू, गीता देवांगन, मंजू साहू सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भी आयोजन में भाग लिया।

कार्यक्रम की जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?