जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का निगम घेराव, दुर्ग में जमकर प्रदर्शन

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का निगम घेराव, दुर्ग में जमकर प्रदर्शन

दुर्ग नगर निगम परिसर आज कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन का केंद्र बन गया, जहां शहर की जनसमस्याओं, जल संकट और निगम प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले और शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग शहर में पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन निगम प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।

प्रदर्शन में शामिल आम नागरिकों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शहर की व्यवस्थाएं बेहतर थीं, लेकिन वर्तमान भाजपा शासन में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?