धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आम जगह पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को जुर्म जरायम पता साजी एवं अभियान कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना तहसील ऑफिस के पीछे नहर पार भिलाई-03 रोड क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख शाहिद उर्फ मोनू (39 वर्ष) निवासी प्रगति नगर चरोदा, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित आकार का एक धारदार हथियार बरामद किया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत का माहौल बना रहा था।

कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?