एक ही जमीन का कई लोगों से सौदा, 8 लाख की ठगी करने वाले दंपती गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना पुलिस ने भूमि विक्रय के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही भूमि का सौदा कई लोगों से कर उनसे ब्याना और उधारी के नाम पर करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी से ग्राम अंजोरा स्थित प्लॉट नंबर-08 की भूमि बेचने के नाम पर कुल 5.20 लाख रुपये तथा व्यवसायिक आवश्यकता बताकर उसकी माता से एनईएफटी के माध्यम से 2.80 लाख रुपये लिए गए। कुल 8 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में भूइयां पोर्टल पर जांच करने पर पता चला कि संबंधित भूमि पहले से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीबद्ध है।

विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी नोकेश देशमुख और नेहा देशमुख, निवासी ग्राम दमोदा, ने इसी भूमि के नाम पर दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा, दिनेश कुमार पाण्डे सहित अन्य लोगों से भी ब्याना राशि लेकर धोखाधड़ी की है।प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े अभिलेख जब्त किए गए हैं। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और धोखाधड़ी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, उप निरीक्षक बेदराम चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुष्पकराज, प्रधान आरक्षक शकुन्तला राठिया तथा सहायक उप निरीक्षक सुभाष साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित दस्तावेजों और स्वामित्व का विधिवत सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?