चार माह में दूसरी बड़ी चोरी, 50 हजार के जेवर पार; 13 मार्च की 2.25 लाख की चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा

चार माह में दूसरी बड़ी चोरी, 50 हजार के जेवर पार; 13 मार्च की 2.25 लाख की चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा

मुंगेली। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुर्रा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के अनुसार, प्रार्थी शिवकुमार भास्कर, निवासी ग्राम बड़ कुर्रा, 9 जुलाई 2026 को अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर गए थे।

देर रात घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखी अलमारी से 9 ग्राम की सोने की इटालियन चेन और सोने का लॉकेट, जिसकी कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है, चोरी हो चुकी थी।ग्रामीणों में बढ़ी चिंताग्रामीणों का कहना है कि 13 मार्च 2026 को भी इसी क्षेत्र में 2.25 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में आज तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

जल्द कार्रवाई की मांगग्रामीणों ने आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि 13 मार्च की चोरी सहित ताजा चोरी के मामले में शीघ्र आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?