राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रायपुर में होगा ऑल इंडिया पार्टी मीट, लोकतांत्रिक मूल्यों पर होगा संसदीय विमर्श

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रायपुर में होगा ऑल इंडिया पार्टी मीट, लोकतांत्रिक मूल्यों पर होगा संसदीय विमर्श

रायपुर, 11 जुलाई। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9 बजे कन्वेंशन हॉल, सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में ऑल इंडिया पार्टी मीट (AIPM) का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन तथा राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

इस दौरान प्रतिभागी विभिन्न राजनीतिक दलों की भूमिका निभाते हुए समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।इस वर्ष आयोजन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” तथा “परिसीमन विधेयक 2026 (Delimitation Bill 2026)” प्रमुख चर्चा के विषय रहेंगे। प्रतिभागी इन विषयों पर तथ्य एवं तर्कों के आधार पर अपनी बात रखेंगे और लोकतांत्रिक विमर्श का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।आयोजन में केवल कक्षा 12वीं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है।

प्रथम 90 पंजीकृत प्रतिभागियों को ही सहभागिता का अवसर मिलेगा तथा सीटें पूर्ण होने पर पंजीयन बंद कर दिया जाएगा।प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹3000 प्रदान किए जाएंगे।एबीवीपी ने रायपुर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस लोकतांत्रिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

संपर्क: 7909510908, 9630699629।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?