बी ई ओ ने टटोली शिक्षा व्यवस्था की नब्ज ,गुरुजनों को किया प्रोत्साहित

व्यवस्था में यदि प्रभावी बदलाव लाना होता है तो सबसे निचले स्तर पर सकारात्मक सोच एवम पूरे समर्पण के साथ जमीन पर कार्य करना होता है तब जाकर सुखद परिवर्तन प्राप्त होता है ।ऐसे ही सोच व संकल्प के साथ अपने चिरपरिचित अंदाज में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने शिक्षकों को प्रोत्साहित किये । वनांचल के केन्द्रबिन्दु कुई के माध्यमिक विद्यालय भवन में संकुल केन्द्र बदना ,नेउर एवम कुई के संस्था प्रमुख के बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता पर व्यापक चर्चा व आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता पर शिक्षा मंत्री के विजन को सामने रख भविष्य की आधुनिक शिक्षा के लिये प्रेरित किया ।
उन्होंने पाठ्यक्रम ,इमला ,पठन व लेखन अभ्यास ,पहाड़ा ,भवन ,निशुल्क पाठ्यपुस्तक ,शालेय प्रार्थना ,समय सारणी दैनंदिनी लेखन ,स्वकच्छता ,एक पेड़ माँ के नाम आदि पर व्यापक व विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये । इसके पूर्व तीनो संकुल के शिक्षको ने वनांचल क्षेत्र के प्रथम दौरे में पहुचे बी ई ओ का आत्मीय स्वागत किया ,आत्मीय इसलिए भी की ये क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रही ,।कभी शिक्षक के रूप में ,कभी cac के रूप कार्य का लोग समरण करते है ।
संकुल केंद्र कुई के समन्वयक सभाजीत सिंह ने नवपदस्थ बी ई ओ का स्वागत करते हुए गुणवत्ता पूर्व शिक्षा के लिए प्रेरित किये ।समीक्षा बैठक की शुरुआत में सरस्वती पूजन से की गई ,ततपश्चात प्रार्थना ,पाठ्यक्रम से लेकर पाठ्यक्रम समाप्ति ,परीक्षा तक विस्तृत दिशा निर्देश देकर शिक्षा रूपी इस यज्ञ में अपना योगदान देने का आग्रह किया गया । शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदना के प्रधान पाठक राजर्षि पांडेय ने बताया कि शिक्षा गुणवत्ता पर निश्चित रूप से प्रभावी बदलाव देखने को मिलेगा ।नवपदस्थ बी ई ओ के लीडरशिप ,प्रबंधन कौशल का लाभ विकासखंड को निश्चित रूप से मिलेगा ।
समीक्षा बैठक तीनो संकुल के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश देवांगन ,एवम जितेंद्र कश्यप ने किया ।
