शान से लहराया तिरंगा, पवार क्षत्रिय संघ ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
भिलाई-दुर्ग। राजा भोज मंगल भवन के प्रांगण में पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री मेघ लाल बिसेन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल चौधरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक डॉ. वाय.आर. कटरे, श्री हरि कृष्ण बिसेन, श्री प्रभाकर खौसी, राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती ममता राहॅंगडाले, महिला संरक्षक श्रीमती देविका कटरे, श्रीमती गीतांजली चौधरी एवं जनसंवाद सचिव डॉ. दिलीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।इस अवसर पर युवा शक्ति का सम्मान किया गया। युवाओं ने राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने समर्पण के विचार व्यक्त करते हुए देश को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। महिला शक्ति ने भी स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मेघ लाल बिसेन ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्री नंदलाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. वाय.आर. कटरे, श्री हरि कृष्ण बिसेन एवं श्री प्रभाकर खौसी ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री नीतिराज राहॅंगडाले ने किया।
अंत में अध्यक्ष श्री छोटेलाल पारधी ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की
