जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी का हुआ सम्मान

जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी का हुआ सम्मान

“दुर्ग :- दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन बंटी शर्मा का साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा सम्मान किया गया।

17 अगस्त 2026 को सागर इंटरनेशनल, दुर्ग में साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा जय हिंद महोत्सव एवं जय हिंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन बंटी शर्मा को समर्पित समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था जिनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य आज शहर एवं पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं।

संस्था के सदस्य विगत 9 वर्षों से मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है।

” संस्था द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित या दुर्घटना से गंभीर चोटे आने पर उपयोग की जाने वाली सामग्री मेडिकल पलंग व्हीलचेयर कम्मोट चेयर वाकर जैसी सामग्री भी संस्था के सदस्य सुजल शर्मा मोबाइल नंबर 9754656971 के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। “जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है। इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है, सम्मान की इसी कढ़ी मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा जय हिंद महोत्सव एवं जय हिंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन बंटी शर्मा को समर्पित समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा आयोजित जय हिंद महोत्सव एवं जय हिंद सम्मान समारोह अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं श्रीमती अल्का बाघमार महापौर दुर्ग और साईं म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्ज़ा साजिद एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री कैलाश जैन बरमेचा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया ।

बंटी शर्मा ने अपने इस सम्मान को जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के नाम किया और कहा कि संस्था का सेवा कार्य निरंतर जारी है संस्था है तो मैं हु, संस्था मेरे लिए बड़ी है और आज जो भी सम्मान मुझे मिला है वह सब संस्था के कार्य का सम्मान है संस्था का हर एक सदस्य आज इस सम्मान का हकदार है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?