बारिश पूर्व तैयारियों में जुटा दुर्ग निगम, नालों की सफाई तेज, 50 अतिरिक्त सफाई गैंग तैनात

बारिश पूर्व तैयारियों में जुटा दुर्ग निगम, नालों की सफाई तेज, 50 अतिरिक्त सफाई गैंग तैनात

दुर्ग। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बारिश पूर्व तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन शहर के नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। विशेष रूप से उन इलाकों पर फोकस किया जा रहा है जहां हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है।

मुख्य नालों से गाद निकालने और कचरा हटाने का कार्य तेजी से जारी है ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो।निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगभग 50 अतिरिक्त सफाई गैंग की तैनाती की है। इसकी शुरुआत शंकर नाला मुक्तिधाम के पीछे से की गई, वहीं सुराना कॉलेज, केलबाड़ी नाला और पोटिया नाला सहित अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि निगम की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं।

जलभराव और नाली जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कंट्रोल व्यवस्था भी तैयार की जा रही है, ताकि शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?