दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके दो बच्चे घर में मृत अवस्था में मिले।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू उम्र 45 वर्ष, पत्नी चंचल साहू उम्र 40 वर्ष, पुत्री दृष्णा साहू उम्र 13 वर्ष और पुत्र यशांत साहू उम्र 11 वर्ष के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद आर्य नगर सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?