दुर्ग ब्रेकिंग: उम्दा रोड पर खड़े ट्रक में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका2 किलो का LPG सिलेंडर मिलने से बढ़ा खतरा, अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दुर्ग। दुर्ग के उम्दा रोड पर खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MH 28 PB 4349 में अचानक आग लग गई। घटना के समय ट्रक खाली था। आग बुझाने के दौरान ट्रक में 2 किलो का LPG सिलेंडर भी मिला।
ऐसे में आग के बीच सिलेंडर की मौजूदगी से बड़ा हादसा होने का खतरा था, लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और संभावित दुर्घटना को टाल दिया।एक दमकल वाहन और पानी की मदद से बुझाई आगघटना की सूचना पर दल प्रभारी धन्नू यादव के नेतृत्व में अग्निशमन टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने एक दमकल वाहन और एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
समय रहते की गई कार्रवाई से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन भी सामने नहीं आया है। घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
