पंडरिया: संकुल केंद्र पांडातराई में शिक्षकों की समीक्षा बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया गया जोर

पंडरिया: संकुल केंद्र पांडातराई में शिक्षकों की समीक्षा बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया गया जोर

पंडरिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक कुमार ठाकुर ने गुरुवार को संकुल केंद्र पांडातराई में सभी शिक्षकों की समीक्षा बैठक ली। नवनियुक्त बीईओ के प्रथम आगमन पर शिक्षकों ने गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।बैठक में बीईओ श्री ठाकुर ने VSK ऐप में 100% उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग एवं वितरण कार्य की सराहना करते हुए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तक स्कैनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय शिक्षामंत्री के निर्देशानुसार बच्चों में सभ्यता, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

उन्होंने शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नियमित दैनंदिनी संधारण तथा समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।बैठक में संकुल शैक्षिक समन्वयक रामचन्द्र चंद्रवंशी, विजय गिरि गोस्वामी, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, नंदन प्रसाद बघेल, मोहन लाल जांगड़े, देशेलाल पटेल सहित संकुल केंद्र पांडातराई के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?