सब्जी मंडी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

सब्जी मंडी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा शोले मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा वाहन जप्त किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम लाल पटेल निवासी गिरधारी नगर एवं मेघराज यादव निवासी शीतला नगर, दुर्ग बताया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 पौवा शोले मसाला शराब और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया।मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री करने की तैयारी में थे। कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?