दुर्ग में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री ने शिक्षा और खेल अधोसंरचना के लिए की चार बड़ी घोषणाएं

दुर्ग में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री ने शिक्षा और खेल अधोसंरचना के लिए की चार बड़ी घोषणाएं

दुर्ग।दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में सोमवार को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया, पुस्तकों, गणवेश एवं साइकिल का वितरण किया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए शिक्षा विभाग के जेडी, डीईओ और बीईओ कार्यालयों के स्थान पर आधुनिक कॉम्पोजिट कार्यालय भवन, दुर्ग शहर में सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम, फुटबॉल मैदान सह एथलेटिक्स ट्रैक तथा नीट-जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100-100 सीटर छात्र एवं छात्रा छात्रावास स्थापित करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा, कौशल और रोजगारोन्मुखी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के 9 हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू किए जाएंगे। उन्होंने युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में किसी भी विद्यालय के शिक्षकविहीन नहीं रहने का दावा किया।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से कंप्यूटर शिक्षा, बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण तथा पहले ही दिन पुस्तक एवं गणवेश उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया, पौधरोपण किया तथा स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज में शामिल होकर संवाद भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?