वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

दुर्ग, 30 मई 2026। थाना वैशाली नगर पुलिस ने आम लोगों और राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटन चाकू बरामद किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर दशहरा मैदान गेट के पास एक युवक हाथ में धारदार बटन चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन उर्फ जहर (24 वर्ष) पिता एस. शिवकुमार, निवासी घासीदास नगर अटल आवास, जामुल बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार बटन चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।मुख्य बिंदु:शांति नगर दशहरा मैदान के पास कार्रवाई हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा रहा था आरोपी पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ जहर (24) के रूप में हुई कब्जे से धारदार बटन चाकू बरामद आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी थाना वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?