नगर निगम की नवपदस्थ आयुक्त लीना कोसम से सौजन्य मुलाकात, शहर के विकास और सकारात्मक पहचान को लेकर हुई चर्चा

नगर निगम की नवपदस्थ आयुक्त लीना कोसम से सौजन्य मुलाकात, शहर के विकास और सकारात्मक पहचान को लेकर हुई चर्चा

दुर्ग। नगर निगम की नवपदस्थ आयुक्त लीना कोसम से ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधा गढ़ के सचिव तथा जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त लीना कोसम का स्वागत करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में नगर निगम की सक्रियता, उचित दिशा-निर्देश और प्रभावी मार्गदर्शन से शहर के विकास को नई गति मिलेगी तथा दुर्ग शहर की सकारात्मक पहचान और मजबूत होगी।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित विद्युत पोल में विद्युत प्रवाह बंद होने की समस्या की ओर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया।

उन्होंने बताया कि इससे अस्पताल परिसर में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है।समस्या को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त लीना कोसम ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।सौजन्य मुलाकात के दौरान नगर निगम के भवन विभाग प्रमुख थवानी जी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?