अधिवक्ता परिषद के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में न्याय व्यवस्था और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन

अधिवक्ता परिषद के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में न्याय व्यवस्था और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों पर दिया मार्गदर्शन

जगदलपुर। अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की जिला इकाई जगदलपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को रोटरी क्लब जगदलपुर के सभागार में किया गया। अभ्यास वर्ग में अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वर्तमान गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरत कुमार जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री विक्रम दुबे जी, क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रदीप सिंह जी तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बेंच के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री दीपेंद्र सिंह कुशवाहा जी ने सहभागिता की। पदाधिकारियों ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना के उद्देश्य, उसकी भूमिका तथा वर्तमान और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में उपस्थित अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

अभ्यास वर्ग में बस्तर राज परिवार के महाराजा श्री कमलचन्द्र भंजदेव जी का भी आगमन हुआ। उन्होंने बस्तर की ऐतिहासिक न्याय व्यवस्था एवं क्षेत्र की न्यायिक परंपराओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनके संबोधन से उपस्थित अधिवक्ताओं को बस्तर की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला।इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष श्री दीपेंद्र देशमुख, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री समीर कुमार त्रिपाठी, महामंत्री श्री राजेश महाडिक, श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, श्री सुदर्शन महलवार एवं श्रीमती स्नेहा वैद्य सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।

अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की गतिविधियों, अधिवक्ताओं की भूमिका तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम ने अधिवक्ता परिषद के सदस्यों को संगठन के कार्यों और आगामी गतिविधियों को लेकर व्यापक दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। जगदलपुर प्रवास के दौरान अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

सभी ने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?