सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के फोटो पर अभद्र टिप्पणी, दो आरोपियों पर अपराध दर्ज

सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के फोटो पर अभद्र टिप्पणी, दो आरोपियों पर अपराध दर्ज

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अश्लील कमेंट का आरोप, साइबर थाना कबीरधाम ने दर्ज किए दो अलग-अलग प्रकरण

कवर्धा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं अश्लील टिप्पणियों के मामलों में कबीरधाम पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के फोटो को लेकर फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वरूण राजपूत एवं जित्तू चंद्रवंशी के विरुद्ध साइबर थाना कबीरधाम में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देशन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार शंकर राठौर के नेतृत्व में दोनों मामलों की जांच शुरू की गई है।फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपपुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 08/2026 में प्रार्थी राकेश साहू, निवासी शिवाजी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01, कवर्धा ने शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि उनके मित्र नरेश निर्मलकर द्वारा फेसबुक पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का फोटो अपलोड किया गया था। आरोप है कि उक्त फोटो पर वरूण राजपूत द्वारा सार्वजनिक रूप से कथित रूप से आपत्तिजनक, अभद्र एवं अश्लील गाली-गलौज वाली टिप्पणी की गई।शिकायत के आधार पर साइबर थाना कबीरधाम में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

फेसबुक स्टोरी पर भी आपत्तिजनक कमेंट का आरोपइसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 09/2026 में प्रार्थी योगेश महाजन, निवासी घोठिया रोड वार्ड क्रमांक 26, कवर्धा ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक आरोपी जित्तू चंद्रवंशी ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के फोटो को फेसबुक स्टोरी में लगाकर उसके संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक, अभद्र एवं अश्लील गाली-गलौज वाली टिप्पणी की।शिकायत के साथ उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट एवं अन्य प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना कबीरधाम में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच जारीपुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में संबंधित फेसबुक अकाउंट, पोस्ट/स्टोरी, कमेंट एवं उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी और वैधानिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना एवं उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी व्यक्ति के विरुद्ध आपत्तिजनक, अश्लील या अभद्र टिप्पणी करने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?