नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु मॉक टेस्ट सीरीज का शुभारंभ
मानपुर। विकासखण्ड मानपुर प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा से पूर्व अभ्यास का अवसर प्रदान करने, बेहतर तैयारी एवं उसके आकलन करने, परीक्षा के प्रति भय को दूर करने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग मानपुर के मार्गदर्शन में मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक आयोजन में विकासखंड क्षेत्र के कुल 210 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर अपनी तैयारियों को परखा।
यह आयोजन श्री ए.आर.कौर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)मानपुर, श्री अरूण मरकाम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ)मानपुर, तथा सुश्री जाहिदा खान, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। परीक्षा के भय को दूर करना और आत्मविश्वास बढ़ाना मुख्य उद्देश्य जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना ग्रामीण क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों और उनके माता-पिता का सपना होता है।
इसके लिए नियमित अध्ययन, उचित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास आवश्यक है। इसके अभाव में विद्यार्थी सीधे वास्तविक परीक्षा में बैठते हैं और परीक्षा हाल में गलतियांँ कर जाते हैं। वे प्रश्न हल करने के तरीकों और समय प्रबंधन करने में असहज महसूस करते हैं। जिससे उन पर भय एवं दबाव बन जाता है और उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। इन सभी कमियों को दूर करने के लिए माक टेस्ट एक बेहतर अवसर होता है। जिसमें बच्चों को अपनी तैयारी का सही आकलन करने, प्रश्नपत्र को हल करने में आ रही कठिनाई व भय को दूर करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर प्राप्त होते हैं।
इसमें विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के अनुरूप प्रश्नों का अभ्यास करने और निर्धारित समय में उन्हें हल करने का अवसर मिला। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी समझने, कमजोर पक्षों की पहचान करने और आगामी परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बनाने में सहायता मिली। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती शकुंतला गावड़े सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मन से परीक्षा के भय एवं संकोच को दूर करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं।
विगत वर्ष भी इस तरह के माक टेस्ट का आयोजन “हमारा लक्ष्य मानपुर” द्वारा आयोजन किया गया था। जिसका लाभ उठाते हुए 7 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में और लगभग 32 बच्चों का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए हुआ। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित मॉक टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
स्वयं सेवी शिक्षकों ने स्वस्फूर्त दिया योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक नरेंद्र कुमार मानिकपुरी, चेतन दास सार्वा, श्रीमती डामन रावटे, श्रीमती पुष्पा रावटे, चित्रेश्वर साहू, मुकेश सहारे, तिलक रात्रे, संजोग अंधारे, प्रहलाद निर्मलकर, चुरामन दास मार्गे, ओम प्रकाश मेश्राम, अजय कौशिक, जसवंत वर्मा, मुकेश कुमार आदित्य, कुंज लाल साहू (पालक), हिरामन रावटे एवं बहुत सारे पालक गण उपस्थित रहे ।
इंडियन बैंक मानपुर के ब्रांच मैनेजर ने बच्चों को कराया नास्ता श्री अजय प्रताप कंवर, ब्रांच मैनेजर इंडियन बैंक मानपुर द्वारा सहर्ष ही परीक्षा में शामिल सभी बच्चों को नास्ता कराया गया।
