एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल, दुर्ग और साजा का बढ़ाया गौरव

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल, दुर्ग और साजा का बढ़ाया गौरव

मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से हासिल की बड़ी उपलब्धि, परिजनों एवं समाजजनों ने दी बधाई

दुर्ग। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग और साजा के लिए गौरव का क्षण है। दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर एवं शांति देवी झंवर की पौत्री तथा साजा निवासी राजेश झंवर एवं शीला झंवर की सुपुत्री डॉ. अंकिता झंवर ने एमडी साइकियाट्री (मनोचिकित्सा) में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार सहित दुर्ग और साजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. अंकिता ने निरंतर अध्ययन, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। चिकित्सा के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में मनोचिकित्सा जैसी विशेषज्ञता में गोल्ड मेडल हासिल करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और समाज का गौरव बढ़ा है।

डॉ. अंकिता की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महेश सेवा संस्था, माहेश्वरी समाज दुर्ग एवं जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने भी डॉ. अंकिता झंवर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की है।

डॉ. अंकिता की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम, लगन एवं समर्पण से उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?