कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में कार्यपरिषद् के सदस्यों का भ्रमण, अवलोकन एवं परिचर्चा

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के नवनियुक्त कार्यपरिषद के सदस्य श्री सुबोध राठी, मां अंगारमोती गोधाम समिति, धमतरी (राज्य गौशाला के प्रतिनिधि), श्री प्रशांत शर्मा, तपकरा, जशपुर, श्री राजकुमार यादव, बलरामपुर, रामानुंजगंज, डॉ.किरण बघेल, तेलीबांधा, रायपुर, श्रीमती भूभारती साहू, दुर्ग (महिला सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा 02 नवम्बर 2026 को अंजोरा परिसर में भ्रमण व अवलोकन किया गया।

कार्यपरिषद के सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों कुलसचिव, अधिष्ठातागणों, निदेशकगणों, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी तथा प्राध्यापकों, स्नातकोत्तर एवं शोध अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय एवं संबद्व महाविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, वर्तमान समस्याओं, सुझाओं तथा विश्वविद्यालय के आगामी विकास की संभावनाओं, पर सुचारू एवं त्वरित गति से संचालन करने विषयक विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली एवं भविष्य की विकास संबंधी योजनाओं पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर सदस्य श्री सुबोध राठी जी ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक/वैज्ञानिकगणों को ज्यादा से ज्यादा शोध परियोजनों, पशुओं तथा पक्षियों की लोकल ब्रीड के चरित्रचित्रांकन (कैरेक्टराईजे़शन) पर कार्य करने तथा वैज्ञानिक ज्ञान व तकनीकी नवाचारों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तव्य में कहा कि कार्यपरिषद के सदस्यगण, शासन एवं प्रशासन के बीच विश्वविद्यालय में चल रहे कार्याे को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
पशुपालकोें/कृषको के आर्थिक व सामाजिक उत्थान हेतु विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, मत्स्य पालन तथा डेयरी व्यवसाय विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जावें। कार्य परिषद के सदस्यों ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि यह भ्रमण एवं परिचर्चा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्व होगा।
साथ ही विश्वविद्यालय के विकास में आ रही कठिनाईयों का शासन स्तर पर निराकरण एवं समुचित समाधान करने हेतु भरसक प्रयास किया जावेगा। परिचर्चा के अंत में कार्यपरिषद के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सवाड़ा जी को श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
