अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान

अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान

अहमदाबाद.अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा।

इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई।हॉस्टल के मेस में घुसा विमानबोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एअर इंडिया के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?