सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी राजकुमार सोनी एवं उसके फुफेरे भाई सहित दो गिरफ्तारमुख्य आरोपी राजकुमार सोनी ने अपने फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के साथ मिलकर चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्रों को गलाकर बिस्किट बनाकर बेचने की रची थी साजिश।

आरोपियों के कब्जे से 29 नग सोने के मंगलसूत्र, 02 नग सोने के बिस्किट एवं ₹2,00,000 नगद, कुल कीमती ₹35,00,000 का मसरूका बरामद।आरोपियों की गिरफ्तारी में “त्रिनयन ऐप” की रही महत्वपूर्ण भूमिका।-

–घटना का विवरण :प्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 वर्ष, साकिन कोहका, चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने दिनांक 14.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी, जो पिछले 9 माह से उसकी कान्ति ज्वेलर्स कोहका में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था, ने 13.10.2025 की शाम दुकान में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लॉकर में रखे 40 नग सोने के मंगलसूत्र (कीमती ₹35 लाख) चोरी कर लिए।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला (चौकी स्मृति नगर) में अपराध क्रमांक 1231/2025 धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।-

–जांच एवं गिरफ्तारी :वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू यूनिट एवं चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।त्रिनयन ऐप की सहायता से आरोपी राजकुमार सोनी के विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज प्राप्त किए गए, जिनसे उसके रायपुर की ओर जाने की जानकारी मिली।जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी का फुफेरा भाई सुरेन्द्र सोनी रायपुर में ज्वेलरी गलाने का कार्य करता है।प्राप्त सूचना के आधार पर दुर्ग के ब्राह्मणपारा स्थित किराए के मकान में दबिश दी गई, जहाँ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से निम्नलिखित बरामदगी की गई:29 नग सोने के मंगलसूत्र11 मंगलसूत्रों को गलाकर बनाए गए 2 सोने के बिस्किट₹2,00,000 नगदकुल बरामद मसरूका की कीमत ₹35,00,000 आँकी गई है।—गिरफ्तार आरोपी

:1️⃣ राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 वर्ष, साकिन ब्राह्मणपारा, दुर्ग

2️⃣ सुरेन्द्र सोनी पिता स्व. मनहरण लाल सोनी उम्र 45 वर्ष, साकिन चांदनी चौक, पंडरिया, थाना गंडई, जिला कवर्धा (केसीजी)दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?