बैगापारा शीतला मंदिर में कल मनाया जाएगा जुड़वास पर्व, भजन-कीर्तन और आरती का होगा भव्य आयोजन

बैगापारा शीतला मंदिर में कल मनाया जाएगा जुड़वास पर्व, भजन-कीर्तन और आरती का होगा भव्य आयोजन

दुर्ग। शहर के प्राचीन शीतला माता मंदिर, बैगापारा में 27 जुलाई को मां शीतला सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ जुड़वास पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है।समिति के सदस्य मनोज चंद्राकर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुड़वास पर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मां शीतला की पूजा-अर्चना से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मंदिर में पूजा कर माता का पवित्र जल शरीर पर लगाने से छोटी और बड़ी माता (चिकनपॉक्स) जैसे रोगों से राहत मिलती है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जिसमें शाम 5 बजे तक महिला एवं बालिका मंडलियां भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इसके बाद शाम 6 बजे मां शीतला की महाआरती आयोजित होगी।

आरती के पश्चात शहर की 64 पुरुष मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी, जिनकी अनुमति पहले ही प्राप्त हो चुकी है।आयोजन में शहर सहित आसपास के लगभग 20 वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मां शीतला सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?