भिलाई नगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान को भिलाई नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता दिलाई है। करीब एक साल से फरार चल रहे गांजा तस्करी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब्जी की आड़ में गांजा सप्लाई करते थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 फरवरी 2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में उतई की ओर से सब्जियों के नीचे छुपाकर अवैध गांजा सेक्टर-7 की तरफ लाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सेक्टर-7, सड़क क्रमांक 24 के पास पिकअप वाहन क्रमांक OD14/V4975 को पकड़ा था। उस समय वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।अगले दिन की गई कार्यवाही में गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें सब्जी के बोरों के बीच 7 सफेद बोरियों में रखा करीब 1 क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की पता तलाश में जुटी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लंबित मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को तेज किया गया।
जांच में पिकअप वाहन मालिक राजीब कुमार नायक से पूछताछ की गई। उसने अपने दो साथियों बुलू प्रधान और अनुज प्रधान के साथ मिलकर गांजा तस्करी करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में कायम 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहीथाना प्रभारी भिलाई नगर जितेंद्र वर्मासहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर प्रधान आरक्षक प्रेम सिंहआरक्षक शहबाज खानआरक्षक त्रिलोक भाटी
गिरफ्तार आरोपी गण1. बुलू प्रधान, 30 वर्ष, सरायपाली (ओड़िसा)2. अनुज प्रधान, 35 वर्ष, मुनमुंडा (ओड़िसा)3. राजीब कुमार नायक, 41 वर्ष, राउरकेला (ओड़िसा)पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
