श्री सत्य साई बाबा जन्मोत्सव शताब्दी वर्ष पर दुर्ग में रक्तदान शिविर सम्पन्न युवा साई भक्तों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा समिति दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर ने बताया कि शिविर में समिति के युवा साईं भक्तों के साथ-साथ छत्रपति इंजीनियरिंग कॉलेज, कल्याण कॉलेज के NCC छात्र, एवं अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदाता की भूमिका निभाई।शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम थे।
विशेष आमंत्रित अतिथियों में जिला सर्वेलेंस नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, रक्त कोष अधिकारी डॉ. मिथिलेश पारकर, नर्सिंग होम नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण, डॉ. अवतार वैष्णव, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, नर्स सती तरुणा, सुपरवाइजर रूपेश, तथा तकनीशियन खिलावन, अदिति, मीनाक्षी, अंशु, हिमांशु, माला आदि उपस्थित रहे।समिति से दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सौरव पांडे, नवीन त्रिपाठी, सीताराम ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, हरिश्चंद्र ठाकुर, सुशीला साहू, अनुपूर्णा राव, पूजा साहू, रंगदमन राजपूत, मनोज साहू, वी. कृष्णा राव, देवकुमार साहू, गौरव सिंह ठाकुर, बी.के. साहू, राजू सोनी, अरविंद राव सहित जिला संयोजक संदीप नायडू विशेष रूप से मौजूद रहे।छात्रों की सक्रिय भागीदारी
छत्रपति कॉलेज से — दीक्षा साहू, हिमांशु मंडावी, निहाल सोनी, प्रिंस साहू, गुनिता साहू, यश बर्मन, अनुराग, शुभम चंद्राकर — ने भी सेवा भावना के साथ रक्तदान किया।प्रायोजित इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। समिति ने सभी रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए हृदय से आभार प्रकट किया।
