भिलाई में 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारी तेज़—पहली बैठक सम्पन्न

भिलाई में 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारी तेज़—पहली बैठक सम्पन्न

भिलाई के HVC वॉलीबॉल मैदान में सोमवार को 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर पहली अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व सचिव, CGSVA एवं डीएसपी, छत्तीसगढ़ पुलिस श्री हेम प्रकाश नायक ने किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, खेल व्यवस्था, प्रतिभागी टीमों की तैयारी और सुविधाओं की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में श्री इंद्रजीत सिंह, छोटू भाई तथा श्री नईमुद्दीन हनफी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल व भव्य बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। इस वर्ष की चैंपियनशिप विशेष होगी क्योंकि यह स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित है, जो खेल भावना और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे।

बैठक में आयोजन समिति के अनेक सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से श्री मलकीत सिंह, श्री जोगा राव, श्री सुनील यादव, श्री शाहनवाज कुरैशी, श्री निर्मल सिंह, श्री सुशांत डे, श्री डी. शाजी, श्री राजेंद्र राय, श्री दीपक मित्रा, श्री राजेश मणि, श्री वी.एन. सोनी, श्री टी.टी. गिरि, श्री जोजी मैथ्यू, श्री बी.एस. श्रीनिवास राव, श्री अजय सोनी, श्री अरुण यादव, श्री ख्वाजा अहमद, श्री सुनील यादव (सेक्टर-1), श्री राजेंद्र नाग, श्री मंजीत सिंह, श्रीमती मेघा कौर, श्री सन्मुख राव, श्री मुरली, कु. शीला निकुंज एवं कु. विद्या नायर शामिल थे।

सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि इस बार की चैंपियनशिप को राज्य के सर्वश्रेष्ठ खेल आयोजनों में शामिल करने का लक्ष्य रहेगा। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ, दर्शकों के लिए बेहतर प्रबंध और प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करने की तैयारी की जा रही है।भिलाई जल्द ही एक बार फिर बड़े खेल आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है, और यह बैठक उसी दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?