दुर्ग में सरस्वती बंजारे ने किया प्लेसमेंट लेटर वितरण: ग्रामीण युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

दुर्ग में सरस्वती बंजारे ने किया प्लेसमेंट लेटर वितरण: ग्रामीण युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा

दुर्ग, छत्तीसगढ़।जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग में आज स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन) के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने सभी 14 प्रशिक्षार्थियों (11 युवतियाँ एवं 3 युवक) को प्लेसमेंट लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

रोजगार, अनुशासन और कौशल विकास पर जोर श्रीमती बंजारे ने युवाओं के साथ आत्मीय बातचीत करते हुए रोजगार के महत्व, कार्यस्थल अनुशासन और कौशल विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा—“ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर रोज़गार दिलाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। यह पहल आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम है।

”45 दिन के प्रशिक्षण का शानदार परिणाम हाँस्पिटालिटी कोर्स के अंतर्गत 45 दिन तक आवासीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें फ़ूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, मल्टीफंक्शनल ऑफिस असोसिएट, कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल जैसी ट्रेनिंग शामिल थीं।सेंटर हेड सुभाष डोंगरे ने बताया कि इस बैच में कुल 16 विद्यार्थी शामिल थे, जिनका प्लेसमेंट छत्तीसगढ़, तेलंगाना (हैदराबाद), गुजरात और बैंगलोर में हुआ है।आकर्षक वेतन और निःशुल्क सुविधाएँ छत्तीसगढ़ में चयनित युवाओं को: ₹9,500 प्रतिमाहराज्य के बाहर (हैदराबाद, गुजरात, बैंगलोर): ₹11,000 से ₹19,000 प्रतिमाह साथ ही सभी चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगीइस

उपलब्धि से ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।उपस्थित गणमान्य व्यक्ति सूर्यकांत देशमुख, छत्तीसगढ़ प्रदेश मजदूर कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इस कार्यक्रम का मूल लक्ष्य है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?