दुर्ग: जुआ–सट्टा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जुआ–सट्टा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ–सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2025 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दबे पेट्रोल पंप के पीछे, पोलसायपारा तालाब के पास तथा नलघर, शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के पास रेड कार्रवाई की।

यहां अवैध रूप से सट्टा संचालन की पुष्टि होने पर आरोपीगणों को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 07 नग सट्टा पट्टी एवं 33,800 रुपए नकद बरामद किए गए।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा बाद में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी

1. मोहम्मद अजहर (22 वर्ष), निवासी—तकियापारा, वार्ड 08, दुर्ग

2. मिर्जा अहमद बेग (41 वर्ष), निवासी—लुचकीपारा

3. कमल नागेश (22 वर्ष), निवासी—इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड

4. मोहम्मद नासिर (53 वर्ष), निवासी—हटरी बाजार, जामा मस्जिद, दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने बताया कि शहर में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार की जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?