छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा जिला कार्यरणनी गठन एवं सम्मान समारोह संपन्न

छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा जिला कार्यकारिणी गठन एवं सम्मान समारोह संपन्न

आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कबीरधाम के जिला संयोजक श्री अर्जुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी गठन, सूत्रीय मांगों पर चर्चा तथा पदोन्नत प्राचार्यों के सम्मान हेतु महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति सुश्री दीपा पप्पू धुर्वे, जनपद अध्यक्ष कवर्धा सुश्री सुषमा गणपत बघेल, तथा जनपद अध्यक्ष पंडरिया सुश्री नंदनी राजकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—दीपक ठाकुर, जिला अध्यक्ष (फेडरेशन)संतोष साहू, जिला अध्यक्ष, छग प्रदेश तृतीय वर्गरविकांत आमरे, जिला अध्यक्ष, पेंशन संघ कोमल कुमार साहू, जिला अध्यक्ष, लघु वेतन चतुर्थ वर्गगोलू सोनरानी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघदिलीप चंद्रवंशी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघहेमन्त साहू, करारोपण कर्मचारी संघआर.के. धवलकर, जिला अध्यक्ष, छग डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन साथ ही अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कर्मचारी हितों, लंबित मांगों, पदोन्नति, सेवा सुविधाओं एवं संगठनात्मक मजबूती पर सकारात्मक चर्चा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?