केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

दुर्ग के केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा आज सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय दो प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय जेल प्रशासन के तत्वाधान में ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार श्री सीताराम ठाकुर, तथा जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग शाखा एवं सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य श्री दिलीप ठाकुर को सम्मान प्रदान किया गया।

इन दोनों को यह सम्मान केंद्रीय जेल में निरंतर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में उनके दीर्घकालीन योगदान, बंदी पुरुषों एवं बंदी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए प्रदान किया गया। दोनों सामाजिक कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से जेल परिसर में नियमित रूप से चिकित्सा शिविरों का संचालन कर रहे हैं।सम्मान केंद्रीय जेल के सहायक जेल अधीक्षक श्री अशोक साव एवं हेड कांस्टेबल श्री गणपत ध्रुव द्वारा प्रदान किया गया।

इस सराहनीय एवं मानवीय मूल्यों से प्रेरित कार्य के लिए सम्मानित होने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, जीवन दीप समिति तथा सत्य साई सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?