नंदलाल जिला साहू संघ के पुनः अध्यक्ष बने
दुर्ग जिला साहू संघ के आम चुनाव में कल रविवार को हुए मतदान में नंदलाल साहू पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए यह उनका द्वितीय कार्यकाल होगा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भीखम साहू को 144 मतों से हराया उनको कुल वोट 713 वोट मिले और भीखम को 569 वोट मिले एवं गिरीश साहू को 56 वोट उपाध्यक्ष पद पुरूष के लिए कृष्णा साहू ने 111 वोटो से जीत दर्ज किया उन्होंने रामखिलावन को वोट से हराया कृष्णा को 719 वोट मिले राम खिलावन को 608 वोट मिले उपाध्यक्ष महिला में मंजू साहू ने 35 वोटो से जीत दर्ज किया उन्होंने लालेश्वरी साहू को हराया मंजू साहू को 687 एवं लालेश्वरी को 652 वोट संगठन सचिव पद पुरुष उमाशंकर साहू एवं महिला पद पर सविता पोषण साहू दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए।कुल मतदाता 2188 थे जिसमे 1360 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी गण जिसमेजे.पी. साहू अधिवक्ता, देवेंद्र साहू अधिवक्ता, पी आर सार्वा अधिवक्ता, शशिकांत साहू अधिवक्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किये तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर सभी समाज जानो को धन्यवाद दिए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि समाज के सभी भाई बहनों का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होने प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किये यह समाज की जीत है ।
सभी को साथ मिलकर कार्य करेंगे किसी भी तरह की प्रतिद्वंदिता नही होगी हमारी प्राथमिकता समाज मे जितने भी कार्य अधूरे रह गए थे उसको पूरा करना हैयह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश साहू ने दिया
