दुर्ग रेंज पुलिस की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, 270 से अधिक दोषमुक्ति प्रकरणों की विस्तृत जांच

दुर्ग रेंज पुलिस की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, 270 से अधिक दोषमुक्ति प्रकरणों की विस्तृत जांच

दुर्ग, 12 दिसंबर 2025।दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा आज रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के 270 से अधिक प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास, एनडीपीएस तथा विभिन्न गंभीर मामलों में दोषमुक्ति के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईजी ने विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने, अभियोजन के साथ त्वरित समन्वय स्थापित करने और दोषसिद्धि प्रतिशत में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।आईजी गर्ग ने आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समाज में भय का वातावरण बनाने वाले अपराधियों पर कठोरतम दंडात्मक कदम उठाए जाएँ। जमानत पर रिहा होकर पुनः अपराध में लिप्त पाए जाने वाले आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण के लिए माननीय न्यायालय में शीघ्र पहल करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही ऐसे व्यक्तियों की सतत निगरानी और नियमित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस.एस. ध्रुव, उप निदेशक अभियोजन बालोद श्रीमती अनुरेखा सिंह, उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा श्री आशीष कुमार सिन्हा, लोक अभियोजन श्री विनय अग्रवाल, लोक अभियोजन दुर्ग श्री सुनील चौरसिया, तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, उपनिरीक्षक श्री राम कुमार प्रधान, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम और पी.आर.ओ. श्री प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने दोषसिद्धि बढ़ाने और गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक रूप से रणनीति तैयार की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?