औंधी के अभिषेक वर्मा बने अग्निवीर, गांव-प्रदेश में खुशी की लहर

औंधी के अभिषेक वर्मा बने अग्निवीर, गांव-प्रदेश में खुशी की लहर 🔹

औंधी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है, जहां के होनहार युवा अग्निवीर अभिषेक वर्मा (पिता—भागवत वर्मा) का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव और प्रदेश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन की ओर से देश के जवान अभिषेक वर्मा का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि अभिषेक वर्मा की सफलता विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।इस अवसर पर अभिषेक वर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि युवा ठान लें तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। देशसेवा का जज्बा ही उनकी प्रेरणा रहा है।प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रधान पाठक कमल नारायण चौहान ने चयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष अंजू कोशले, शिक्षक श्रीमती अंबिका बोस, श्रीमती कविता देवांगन सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अभिषेक वर्मा की यह उपलब्धि औंधी क्षेत्र के युवाओं के लिए नई ऊर्जा और देशसेवा के प्रति प्रेरणा का संदेश है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?