रायपुर में “लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट” योजना लॉन्च, 21 महिलाओं को लाभ

रायपुर में “लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट” योजना लॉन्च, 21 महिलाओं को लाभ

मिलेट उत्पादों से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, सरकार की नई पहल

रायपुर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने “लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट” योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 21 महिलाओं को मिलेट कार्ट वितरित किए गए, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ सकें।कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।मिलेट (श्री अन्न) आधारित उत्पादों के निर्माण और विक्रय के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?