सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने ढौर, सावनी, दैमार व अमेरी पंचायतों का किया निरीक्षण जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर विशेष जोर

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर विशेष फोकस

सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग कुमार दुबे ने ढौर, सावनी, दैमार व अमेरी पंचायतों का किया निरीक्षण

पाटन/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बजरंग कुमार दुबे ने जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर, सावनी, दैमार एवं अमेरी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीईओ ने विशेष रूप से वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण (WAT) से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और उनमें गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

उन्होंने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता बताई।ग्राम पंचायत अमेरी में तालाब पार स्थित वृक्षारोपण एवं WAT कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन कर पंचायत स्तर पर कर संबंधी जानकारी ली गई और उसे समय पर पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के साथ स्वच्छताग्राही दीदियों को मानदेय वितरण की जानकारी भी प्राप्त की गई।ग्राम पंचायत सावनी में अमृत सरोवर एवं वृक्षारोपण कार्यों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए गए।

साथ ही आरएएचओ (RAHO) के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, मछली पालन एवं सब्जी उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। जल संरक्षण के लिए WAT निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए गए।वहीं ग्राम पंचायत दैमार में अमृत सरोवर स्थल से ट्री गार्ड चोरी होने की जानकारी पर सीईओ ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सचिव की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?