ग्राम पिपरछेड़ी में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और अच्छे संस्कार जरूरी : अजय कुमार साहू

ग्राम पिपरछेड़ी में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमबच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और अच्छे संस्कार जरूरी : अजय कुमार साहू

दुर्ग, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पिपरछेड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू ने बच्चों के स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और अच्छे संस्कारों को जरूरी बताया।अजय कुमार साहू ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, बल्कि उसके पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों पर निरंतर ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी पर चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लेने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता निषाद सहित गांव के गणमान्य नागरिकों ने विशेष रूप से सहभागिता की। उनकी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने योजना से प्राप्त राशि के सदुपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में चार महिलाओं की गोदभराई तथा छह माह की आयु पूर्ण कर चुके चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।महिलाओं एवं बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़ और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी-टू-ईट से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन एवं न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक शशि रैदास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तम कुंवर, सहायिका पूर्णिमा ठाकुर, सरपंच ललिता निषाद, गांव के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?