ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई, होटल क्राउड के मैनेजर सहित दो संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई, होटल क्राउड के मैनेजर सहित दो संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग, 23 दिसंबर 2025।दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए होटल क्राउड जुनवानी रोड भिलाई के मैनेजर सहित दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2025 को स्मृति नगर क्षेत्र में होटल, लॉज एवं ढाबों की नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल क्राउड में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा होटल में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान होटल में गुजरात एवं उत्तरप्रदेश की दो महिलाएं पाई गईं, जिनसे पहचान पत्र मांगे जाने पर उन्होंने पहचान पत्र देने से इनकार किया। वहीं होटल मैनेजर द्वारा पुलिस की रूटीन चेकिंग का विरोध किया गया तथा पुलिस टीम से वाद-विवाद व हल्ला-गुल्ला किया गया, जिससे मौके पर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा (उम्र 23 वर्ष) निवासी जिला सतना (मध्यप्रदेश), हाल मैनेजर होटल क्राउड जुनवानी रोड, चौकी स्मृति नगर, संदिग्ध महिला नाजरीन बानो (23 वर्ष) निवासी लखनऊ उत्तरप्रदेश एवं संदिग्ध महिला सनम अंसारी (25 वर्ष) निवासी दमन, गुजरात को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव एवं महिला आरक्षक मोनी रावटे का सराहनीय योगदान रहा।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध व्यापार एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?