माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट से कोरचोली का ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट से कोरचोली का ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

बीजापुर/ माओवादियों की नापाक हरकत एक बार फिर सामने आई है। थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी एक ग्रामीण माओवादी द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम, पिता स्वर्गीय लच्छु पोटाम, उम्र 15 वर्ष, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था।

इसी दौरान जंगल में पूर्व से माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। विस्फोट के कारण ग्रामीण के पैर में गंभीर चोट आई है।घायल ग्रामीण को तत्काल 222 बटालियन के रिपु कैम्प कोरचोली लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रेफर किया गया है।सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए IED निष्क्रिय करण (डिमाइनिंग) की कार्रवाई भी लगातार जारी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्रामीण को नुकसान न पहुंचे।आमजन से सतर्क रहने की अपील सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि

—“जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को सूचित करें।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?