वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्शन, 26–27 जनवरी को भारी वाहनों की एंट्री बंद

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्शन, 26–27 जनवरी को भारी वाहनों की एंट्री बंद

दुर्ग।दुर्ग जिले में 27 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सम्मेलन के मद्देनज़र वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट रहेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने 26 एवं 27 जनवरी को विशेष रूट डायवर्शन प्लान लागू किया है। इस दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।यातायात पुलिस के अनुसार, आम नागरिकों की सुविधा और सुचारू यातायात संचालन के लिए छोटे वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ग्रीन चौक से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक तथा राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर गुजर सकेंगे। सेक्टर की ओर से ठगड़ा बंध पुल होकर आने वाले वाहन जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार होते हुए राजेन्द्र पार्क से दुर्ग में प्रवेश करेंगे। वहीं Y-शेप ब्रिज से पुलगांव जाने वाले वाहनों के लिए मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

बसों के लिए भी विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था की गई है। रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा व रेंगाखार रूट की बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी। राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी व अर्जुंदा रूट की बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग करेंगी, जबकि पाटन, रानीतरई व धमतरी रूट की बसें महिला समृद्धि बाजार, सिविल लाइन के सामने खड़ी रहेंगी और वहीं से सवारी लेंगी।

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्शन मार्गों और बस स्टैंडिंग व्यवस्था का पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें और धैर्यपूर्वक यात्रा करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?