ASP–DSP के तबादला आदेश जारी, रायपुर ग्रामीण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
रायपुर।गृह विभाग द्वारा ASP एवं DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रायपुर ग्रामीण जिले में कई अहम पदों पर नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार—अभिषेक कुमार झा को ASP रायपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है।
संदीप मित्तल को ASP रायपुर ग्रामीण क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. प्रशांत शुक्ला को ASP ट्रैफिक रायपुर ग्रामीण बनाया गया है।
वहीं DSP स्तर पर—वीरेन्द्र चतुर्वेदी, SDOP विसभा से स्थानांतरित होकर DSP रायपुर ग्रामीण SP कार्यालय में पदस्थ किए गए हैं।
लंबोदर पटेल, CSP माना से DSP रायपुर ग्रामीण SP कार्यालय भेजे गए हैं।
तुलसीराम लेकाम, CSP नया रायपुर से DSP रायपुर ग्रामीण SP कार्यालय में पदस्थ किए गए हैं।
बताया गया है कि SP रायपुर ग्रामीण द्वारा शीघ्र ही कार्य विभाजन किया जाएगा।गृह विभाग के इस आदेश को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
